श्री गंगा मैया की आरती
3/16/2023 12:55:13 pm
श्री गंगा मैया की आरती
आरती क्या है और कैसे करनी चाहिए? प्रमुख देवी-देवताओ की आरतीया अनुक्रमणिका
श्री गंगा मैया
ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता |
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।
ॐ जय गंगे माता ||
चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता ||
ॐ जय गंगे माता ||
पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता |
कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता||
ॐ जय गंगे माता ॥
एक बार जो प्राणी, शरण तेरी आता |
यम की त्रास मिटाकर, परमगति पाता।
ॐ जय गंगे माता ||
आरती मातु तुम्हारी, जो नर नित गाता |
सेवक वही सहज में, मुक्ति को पाता |
ॐ जय गंगे माता
आरती क्या है और कैसे करनी चाहिए? प्रमुख देवी-देवताओ की आरतीया अनुक्रमणिका