श्री ललिता माताजी की आरती
3/16/2023 12:41:22 pm
श्री ललिता माताजी की आरती
आरती क्या है और कैसे करनी चाहिए? प्रमुख देवी-देवताओ की आरतीया अनुक्रमणिका
श्री ललिता माता
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी | राजेश्वरी जय नमो नमः॥
करुणामयी सकल अघ हारिणी। अमृत वर्षिणी नमो नमः ॥
जय शरणं वरणं नमो नमः ।
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी ||
अशुभ विनाशिनी, सब सुख दायिनी । खल-दल नाशिनी नमो नमः ॥
भण्डासुर वधकारिणी जय माँ। करुणा कलिते नमो नम:||
जय शरणं वरणं नमो नमः ।
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी॥
भव भय हारिणी, कष्ट निवारिणी । शरण गति दो नमो नमः ॥
शिव भामिनी साधक मन हारिणी। आदि शक्ति जय नमो नमः ||
जय शरणं वरणं नमो नमः ।
जय त्रिपुर सुन्दरी नमो नमः ।।
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी ।
राजेश्वरी जय नमो नमः ।।